{"_id":"619bfdcc71df81657e6a0888","slug":"five-arrested-in-bts-theft-case-meerut-news-mrt56594586","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीएस चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, बीटीएस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीएस चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, बीटीएस बरामद
विज्ञापन
बीटीएस चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। एयरटेल कंपनी के टावर से बीटीएस चोरी करने वाले पांच आरोपियों को लालकुर्ती पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह में कंपनी का बीटेक कर चुका कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस ने दो बीटीएस बरामद कर लिए है। अन्य बीटीएस को बरामद करने के लिए टीम जुटी हुई है। लालकुर्ती पुलिस का कहना है कि गैंग से कुछ सामान भी बरामद किया गया है, आज घटना का खुलासा किया जाएगा।
बूचरी रोड पर एयरटेल कंपनी के टॉवर से शनिवार सुबह बीटीएस एल-850 चोरी कर लिया गया था। इससे पहले 29 अक्तूबर को भी बीटीएस चोरी हो चुका था। इस मामले में इंडस कंपनी के हेड गार्ड हर्ष चौधरी और सुपरवाइजर कुशल कुमार निवासी परिवहनपुरम रुड़की रोड ने लालकुर्ती थाने में केस दर्ज कराया था।
इसके अलावा शहर से लेकर देहात तक 11 बीटीएस चोरी हो चुके हैं। आरोपियों में बीटेक कर चुका कर्मचारी, मेडिकल क्षेत्र निवासी कबाड़ी भी शामिल हैं। पुलिस ने दो बीटीएस तो सुरक्षित बरामद कर लिए गए है। बाकी बीटीएस बरामद करने के लिए दो टीमें लगी हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
--
कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर की पूछताछ
- लालकुर्ती, सदर बाजार, सरधना, भावनपुर समेत कई थाना क्षेत्रों से बीटीएस चोरी किए है। सभी थानों की पुलिस लालकुर्ती थाने पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इस मामले में पूरी पड़ताल कर खुलासा किया जाएगा।