फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five arrested for betting, police action on continuous complaints in saharanpur

सहारनपुर: सट्टा खेलते पांच गिरफ्तार, लगातार शिकायतें मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 07 Oct 2020 10:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Oct 2020 10:52 PM IST
सार

- लगातार शिकायतें मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
Five arrested for betting, police action on continuous complaints in saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर और मंडी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम शुगर मिल क्षेत्र की चंदूबाई कालोनी में छापा मारा। यहां से पांच लोगों को जुआ खेलने और सट्टाबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी नगर के एक होटल व्यवसायी के भाई के आवास पर सट्टा खेल रहे थे। इनके कब्जे से 13 हजार रुपये की नगदी, ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से चंदूबाई कालोनी, अंबाला रोड, मंडी समिति रोड सहित अन्य क्षेत्रों में जुआ खेलने और सट्टेबाजी करने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के निर्देश पर बुधवार देर शाम तक कुछ क्षेत्रों में छापा मारा गया।
विज्ञापन


इनमें शुगर मिल क्षेत्र की चंदूबाई कालोनी स्थित मिंटू कालड़ा के आवास से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे यहां जुआ खेल रहे थे। मिंटू कालड़ा एक होटल व्यवसायी का भाई है और वह मौके से फरार बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में विपिन लखेड़ा उर्फ विक्की निवासी हकीकत नगर, अमित बजाज निवासी हकीकत नगर, आशु आनंद निवासी पंजाबी बाग, राज कुमार निवासी पंजाबी बाग और वरुण शर्मा निवासी शारदानगर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक की पूछताछ में आईपीएल में सट्टेबाजी की जानकारी नहीं मिली है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि आईपीएल में सट्टे से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जाएगी।
 
आईपीएल मैचों के लिए लगता रहा है सट्टा
शहर के नुमाईश कैंप, पंजाबी बाग, हकीकत नगर, कक्कड़गंज, मंडी समिति रोड, अंबाला रोड सहित अन्य क्षेत्रों से पिछले कुछ सालों में कई सटोरिए पकड़े जा चुके हैं। इनमें कुछ आरोपी आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। एक सट्टा माफिया कुछ दुकानदारों से विवाद के कारण कुछ माह पहले ही गिरफ्तार किया गया था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed