सहारनपुर: सट्टा खेलते पांच गिरफ्तार, लगातार शिकायतें मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई
- लगातार शिकायतें मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर और मंडी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम शुगर मिल क्षेत्र की चंदूबाई कालोनी में छापा मारा। यहां से पांच लोगों को जुआ खेलने और सट्टाबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी नगर के एक होटल व्यवसायी के भाई के आवास पर सट्टा खेल रहे थे। इनके कब्जे से 13 हजार रुपये की नगदी, ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
पिछले कुछ दिन से चंदूबाई कालोनी, अंबाला रोड, मंडी समिति रोड सहित अन्य क्षेत्रों में जुआ खेलने और सट्टेबाजी करने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के निर्देश पर बुधवार देर शाम तक कुछ क्षेत्रों में छापा मारा गया।
इनमें शुगर मिल क्षेत्र की चंदूबाई कालोनी स्थित मिंटू कालड़ा के आवास से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे यहां जुआ खेल रहे थे। मिंटू कालड़ा एक होटल व्यवसायी का भाई है और वह मौके से फरार बताया गया है।
थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में विपिन लखेड़ा उर्फ विक्की निवासी हकीकत नगर, अमित बजाज निवासी हकीकत नगर, आशु आनंद निवासी पंजाबी बाग, राज कुमार निवासी पंजाबी बाग और वरुण शर्मा निवासी शारदानगर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक की पूछताछ में आईपीएल में सट्टेबाजी की जानकारी नहीं मिली है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि आईपीएल में सट्टे से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जाएगी।
आईपीएल मैचों के लिए लगता रहा है सट्टा
शहर के नुमाईश कैंप, पंजाबी बाग, हकीकत नगर, कक्कड़गंज, मंडी समिति रोड, अंबाला रोड सहित अन्य क्षेत्रों से पिछले कुछ सालों में कई सटोरिए पकड़े जा चुके हैं। इनमें कुछ आरोपी आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। एक सट्टा माफिया कुछ दुकानदारों से विवाद के कारण कुछ माह पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/