फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First rain exposes the Municipal Corporation; water enters homes.

Meerut News: पहली बारिश ने खोली निगम की पोल, घरों मेंं घुसा पानी

Mon, 06 Jul 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
First rain exposes the Municipal Corporation; water enters homes.
श्रद्धापुरी फेज प्रथम सहित आसपास के क्षेत्रों में हुआ जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन

- पानी के उलटे प्रवाह का नहीं हुआ समाधान, लोगों ने उठाए सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सोमवार दोपहर पूरा शहर सूखा रहा लेकिन कंकरखेड़ा मोदीपुरम में अत्यधिक बारिश हुई। तेज बारिश के बाद श्रद्धापुरी फेज प्रथम सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गया। लोगों के घरों में भी पानी भर गया।
स्थानीय लोगों में मोहित चौहान ने कहा कि करीब एक माह पहले नगर आयुक्त, महापौर और विधायक अमित अग्रवाल ने क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर बारिश से पहले नालों की सफाई और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। नालों की सफाई हुई लेकिन उलटे फ्लो का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में पहली ही बारिश में क्षेत्र के सैकड़ों घरों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

गौरव सिरोही ने बताया कि खिरवा रोड स्थित बड़े नाले में भी फ्लो की दिक्कत है। ऐसे में गंदा पानी डबल स्टोरी, श्रद्धापुरी सेक्टर 1, सेक्टर 2, सेक्टर 4, हरिनगर में भर गया। नाले के कीचड़ के साथ सड़कों पर पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। सेक्टर एक और दो के बीच मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोग जलभराव में से पैदल निकले। बारिश के छह घंटे बाद तक भी जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी देवेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी कॉलोनी में चारों ओर गंदा और बदबूदार पानी जमा है। ऐसे में बीमारियों की बढ़ने की संभावना है। निगम नाले और नालियों की सफाई निरंतर कर रहा है लेकिन गंदे पानी के फ्लो का समाधान किया जाए। वैकल्मिक समाधान के लिए पंप भी लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed