{"_id":"6a8d9482afa0be263f0e2159","slug":"first-merit-list-for-ba-llb-and-bcom-llb-to-be-released-by-the-31st-meerut-news-c-72-1-mct1014-158292-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 31 तक आएगी बीएएलएलबी और बीकॉम एलएलबी की पहली मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 31 तक आएगी बीएएलएलबी और बीकॉम एलएलबी की पहली मेरिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू परिसर और संबंधित कॉलेजों में 27 व 29 को तैयार होगी पहली वरीयता सूची
दो सितंबर तक होंगे प्रवेश, समर्थ पोर्टल से जारी होगा एडमिशन ऑफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में बीएएलएलबी और बीकॉमएलएलबी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में पहली वरीयता सूची तैयार करने और प्रवेश कन्फर्म करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पहली वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए 31 अगस्त से दो सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परिसर विभाग और कॉलेज 27 और 29 अगस्त को समर्थ पोर्टल पर अपनी लॉगइन आईडी से पंजीकृत अभ्यर्थियों का डेटा डाउनलोड करेंगे। इसके आधार पर अर्हता परीक्षा के अंकों में निर्धारित वेटेज जोड़कर सीटों के सापेक्ष वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण तथा अन्य राज्य कोटे के नियमों का पालन करते हुए पहली वरीयता सूची तैयार की जाएगी।
विश्वविद्यालय परिसर विभाग पहली वरीयता सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने के लिए 31 अगस्त से दो सितंबर तक का शेड्यूल प्रवेश पोर्टल से जारी करेगा। वहीं संबद्ध कॉलेज और संस्थान इसी अवधि के लिए अभ्यर्थियों को एडमिशन ऑफर भेजेंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में ऑफर स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन
31 अगस्त से दो सितंबर तक परिसर विभाग और कॉलेज एडमिशन ऑफर स्वीकार करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच करेंगे। दो सितंबर तक सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
पहली मेरिट सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं होगी
विश्वविद्यालय ने कॉलेजों और परिसर विभाग को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए हैं। पहली वरीयता सूची तैयार करने के बाद उसे अलग से पोर्टल पर अपलोड नहीं करना है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए सीधे रिव्यू एंड प्रोसेस विकल्प के माध्यम से कॉलेज एडमिशन ऑफर और परिसर विभाग शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी करेगा।