{"_id":"60eb429b8ebc3ebb4d70b42f","slug":"first-made-friends-on-social-media-then-raped-the-woman-on-the-pretext-of-marriage-mawana-news-mrt546931813","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर कई सालों तक दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर कई सालों तक दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
Mon, 12 Jul 2021 11:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:04 AM IST
सार
फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर युवक ने महिला को ब्लैक कर कई सालों तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के फलावदा में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर पहले महिला से दोस्ती की, फिर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए महिला से रुपये भी ऐंठता रहा। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से एक युवक ने उससे दोस्ती की। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। युवक उससे शादी का वादा कर सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। जब वह शादी के बिना संबंध बनाने का विरोध करती तो आरोपी उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे अवैध वसूली भी की है। महिला ने शादी के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव से उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है, जिसके चलते वह तनावग्रस्त है। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि आरोपी उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना करा सकता है।
विज्ञापन