{"_id":"60c3c8b08ebc3e5ab60de355","slug":"first-day-of-siro-servey-400-samples-taken-meerut-news-mrt5423286113","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कमिश्नर ने शुरू कराया सीरो सर्वे, पहले दिन हुई 400 सैंपलों की जांच, ऐसे एकत्र किए जा रहे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कमिश्नर ने शुरू कराया सीरो सर्वे, पहले दिन हुई 400 सैंपलों की जांच, ऐसे एकत्र किए जा रहे सैंपल
Sat, 12 Jun 2021 10:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:48 PM IST
सार
यहां सीरो सर्वे में लिए गए सैंपलों की जांच शुरू हो गई है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि सीरो सर्वे के तहत जिस क्षेत्र में सैंपल लेते हैं, उस एरिया को चार भागों में बांटा जाता है।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना: जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में सीरो सर्वे में लिए गए सैंपलों की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने सैंपल और मशीन के बारे में जानकारी ली। पहले दिन करीब 400 सैंपलों की जांच की गई। शनिवार से रोजाना एक हजार सैंपलों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस मशीन से मेरठ के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद और एटा समेत 30 जिलों के सैंपलों की जांच की जाएगी। जल्द ही दूसरी मशीन भी मेडिकल कॉलेज आ जाएगी। दोनों मशीनों से 25 से 30 हजार सैंपल की जांच की जाएगी। सैंपल की रिपोर्ट सीधे लखनऊ पोर्टल पर जाएगी। 25 जून तक सभी सैंपलों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि अभी तक 10 हजार सैंपल मेडिकल कॉलेज में आ चुके हैं। सीरो सर्वे के सैंपलों की जांच केवल मेरठ और लखनऊ में हो रही है।
विज्ञापन
ऐसे एकत्र किए जा रहे सैंपल
सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि सीरो सर्वे के तहत जिस क्षेत्र में सैंपल लेते हैं, उस एरिया को चार भागों में बांटा जाता है। हर एरिया से नौ सैंपल लिए जाते हैं। पूरे एरिया से 36 सैंपल एकत्र किए जाते हैं। गांव को भी चार हिस्सों में बांटा जाता है, हर हिस्से से 6-6 सैंपल लिए जाते हैं। महिला, पुरुष और बच्चों के बराबर प्रतिशत में सैंपल लिए जा रहे हैं।
तीसरी लहर आएगी या नहीं, आएगी तो कितना कहर बरपाएगी, यह सीरो सर्वे में किए गए विश्लेषण पर टिका है। कोरोना की पहली लहर के सर्वे में गंभीरता नहीं दिखाई गई थी। दूसरी लहर आने के बाद शासन इसको लेकर गंभीर है। ऐसे में इसकी रिपोर्ट बहुत अहम है। इससे पता चल सकेगा कि कितने फीसदी लोगों में एंटी बॉडी बन चुकी है।
तीसरे दिन 361 लोगों के सैंपल लिए
जिले में शुक्रवार को सीरो सर्वे के तहत 31 ग्रामीण क्षेत्रों में और 18 नगरीय क्षेत्रों में कुल 361 सैंपल लिए गए। तीन दिन में 1398 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
अजंता कॉलोनी में सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन और सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान निरीक्षण करने पहुंचे। वहां लोगों को जागरूक भी किया गया।