{"_id":"69b71ed4a9d7e358c20ce850","slug":"first-called-home-for-a-settlement-then-attacked-after-taking-hostage-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1133661-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समझौते के लिए पहले घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समझौते के लिए पहले घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर हमला किया
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी के शकूरनगर में बैनामा को लेकर चल रहे विवाद में समझौता कराने के बहाने युवक को घर पर बुला लिया। बंधक बनाकर युवक की पिटाई की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। ब्रह्मपुरी थाने में दो महिला समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शकूरनगर निवासी खालिद के मुताबिक, उसके भाई आबिद का बोबी उर्फ साबिर से बैनामे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को बोबी की पुत्री फरहीन ने इस मामले में समझौता करने के लिए उसे अपने घर माधवपुरम सेक्टर-3 पर बुलाया। आरोप है कि यहां बोबी, उसकी बेटी फरहीन, जुबैर, इशान, सानिया ने उसे बंधक बना लिया। उसकी बेरहमी से लाठी डंडों व रॉड से पिटाई की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपियों ने उसे छोड़कर भाग गए। आबिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खालिद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास आदि आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -