फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: बेटे फिरोज को पुलिस ने भेजा जेल, पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व इमरान की तलाश में दिल्ली में दबिश

Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे और 25 हजार के इनामी फिरोज को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Firoz sent to jail, raids in Delhi in search of Yakub and Imran
याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे और 25 हजार के इनामी फिरोज को मंगलवार दोपहर कड़ी सुरक्षा में गैंगस्टर की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अवैध मीट फैक्टरी और गैंगस्टर के मामले में फिरोज वांछित था। उसे आठ माह बाद वसुंधरा गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था।



फिरोज के बाद पुलिस ने अब हाजी याकूब और उनके दूसरे बेटे इमरान की तलाश में दिल्ली में दबिश दी है। पुलिस के अनुसार दिल्ली में आरोपी पिता-पुत्र ने कई बार ठिकाना बदला है। दोनों दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां पर भी रुके थे। वहीं, फिरोज कुरैशी के साथ पकड़े गए तीनों रिश्तेदारों से खरखौदा पुलिस दूसरे दिन भी पूछताछ करती रही।

मंगलवार को कोर्ट से लौटते समय जेल जाने तक फिरोज मुस्कुराता रहा। पुलिस की ओर उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। उसे प्राइवेट गाड़ी से ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा गया।

Firoz sent to jail, raids in Delhi in search of Yakub and Imran
याकूब कुरैशी का बेटा - फोटो : अमर उजाला

31 मार्च 2022 को पुलिस ने पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज, मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 लोगों के खिलाफ अवैध तरीके से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से याकूब परिवार सहित फरार है। पुलिस ने गैंगस्टर का भी याकूब परिवार समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Firoz sent to jail, raids in Delhi in search of Yakub and Imran
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को पुलिस ने फरार फिरोज कुरैशी और उसके तीनों रिश्तेदारों को गाजियाबाद से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में फिरोज ने बताया कि उसने 10 जिलों में फरारी काटी है। वह अपने रिश्तेदार और एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ रहता था। फरारी के दौरान फिरोज कई बार मेरठ भी आया, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Firoz sent to jail, raids in Delhi in search of Yakub and Imran
याकूब कुरैशी की जमीन की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट में पेशी के दौरान फिरोज के साथी भी कचहरी परिसर में मौजूद रहे। पुलिस ने कचहरी को छावनी में तब्दील कर दिया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में फिरोज और उसके रिश्तेदार ने याकूब और इमरान के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में दिल्ली पहुंची। उनके एक रिश्तेदार के यहां दबिश दी, लेकिन अभी वहां कोई नहीं मिला। फिरोज की गिरफ्तारी के बाद याकूब, इमरान और संजीदा बेगम ने ठिकाने बदले हैं। इसलिए दबिश जारी है।

विज्ञापन
Firoz sent to jail, raids in Delhi in search of Yakub and Imran
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

किसने दिया संरक्षण, जानकारी जुटा रही पुलिस
फिरोज कुरैशी ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल सहित उन जगहों पर फरारी का समय काटने की बात कही थी, जहां मीट सप्लाई होता था। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फरारी के समय किन-किन लोगों ने फिरोज या अन्य आरोपियों को संरक्षण दिया है और कौन लोग उन्हें वीआईपी सुविधा मुहैया करा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed