Murder: तू दोस्त ही रहेगा, युवती ने रिश्ता ठुकराया तो सिरफिरे ने दी खौफनाक मौत, खुद अस्पताल में गिन रहा सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक, सोनिका के पिता लखन सिंह ने बताया कि हनी शातिर है। उसने छह महीने से बेटी का जीना दुश्वार किया हुआ था। पांच महीने पहले हनी ने खाने में सोनिका को नशे की गोली खिला दी थी। वह अस्पताल में भर्ती हुई थी। बेटी ने इसकी शिकायत की तो उन्होंने हनी के परिजनों को बताया। दोनों परिवार के लोगों में पंचायत हुई। जिसमें हनी चौधरी ने माफी मांग ली थी।
उसके बाद भी वह बेटी का पीछा करता रहा। इसके बाद हनी को कंकरखेड़ा में धमकाया था। तब हनी ने धमकी दी थी कि वह सोनिका के साथ ऐसा करेगा कि तुम लोग उसे कभी नहीं भूल पाओगे। उसकी इस धमकी को नजरअंदाज कर दिया, नतीजा बेटी की जान चली गई। इस घटना से पीड़ित परिवार परेशान है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि आरोपी को नामजद कर लिया है। अभी उसकी हालत ठीक नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिश्ता लेकर आई थी हनी की मां
पुलिस के मुताबिक, सोनिका सोम से बेटे हनी की शादी करने का रिश्ता लेकर उसकी मां आई थी। सोनिका ने खुद मना कर दिया था कि वह हनी से शादी नहीं करना चाहती। वह उससे कई बार कह चुकी थी कि तू दोस्त है दोस्त ही रहेगा। मैं अपनी बिरादरी के लड़के से ही शादी करूंगी। परिजन बेटी का रिश्ता करने के लिए अपनी बिरादरी में लड़के की तलाश में लगे थे।