{"_id":"67e70645aea6a16d4c0cf2e3","slug":"firing-took-place-on-kila-parikshitgarh-road-during-gang-war-case-registered-against-8-meerut-news-c-72-1-smrt1021-130856-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गैंगवार में हुई थी किला परीक्षितगढ़ रोड पर फायरिंग, 8 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गैंगवार में हुई थी किला परीक्षितगढ़ रोड पर फायरिंग, 8 पर केस दर्ज
विज्ञापन
जेल में बंद रोहन उर्फ कालू और शिवम उर्फ घोलू से मुलाकात करने आए थे युवक
घटना के बाद भाग निकले थे आरोपी, पुलिस को मौके पर मिली थी क्षतिग्रस्त थार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ रोड पर मिलिट्री फार्म के पास सोमवार दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग गैंगवार में की गई थी। फायरिंग करने वाले युवक जेल में बंद रोहन उर्फ कालू और शिवम उर्फ घोलू से मुलाकात करने आए थे। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई थी। फायरिंग के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग भाग गए थे। मौके से पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार कब्जे में ली थी। इस मामले में एसएसआई की ओर से 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किला परीक्षितगढ़ रोड पर मिलिट्री फार्म के पास सोमवार दोपहर दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। इनमें से एक पक्ष के आरोपी थार गाड़ी में थे। इससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई थी। वाहनों के पहिए थम गए थे और अपनी जान बचाने के लिए लोग भागने लगे थे। दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। पुलिस को दानिश नाम के युवक ने फोन कर फायरिंग की सूचना दी थी। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के मौके से जा चुके थे। पुलिस मौके से मिली थार को थाने ले गई। थार का पीछे का और चालक की साइड का पिछला शीशा टूटा हुआ था।
थार में मिले गोली के निशान और कारतूस
थार के भीतर पुलिस को 315 बोर के दो कारतूस मिले थे। थार में पीछे और बाईं तरफ गोली के निशान थे। किसी भी पक्ष की ओर से इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच में सामने आया कि जेल में बंद रोहन उर्फ कालू और शिवम उर्फ घोलू से कुछ लोग मुलाकात करने आए थे। इनमें से कुछ लोग जेल के अंदर गए और कुछ बाहर रह गए। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
एक पक्ष के विनीत निवासी भड़ौली थाना किठौर, रजत और रितिक निवासी सकौती थाना फलावदा, दानिश उर्फ भूरे निवासी श्यामपुर रोड किठौर थार से किला परीक्षितगढ़ रोड पर मिलिट्री फार्म के पास पहुंचे। इस दौरान दूसरे पक्ष के कुट्टू उर्फ अभिषेक मिथुन उर्फ मयंक और पोलार्ड उर्फ अभिषेक निवासी अटौरा थाना मवाना व आशीष निवासी नालपुर थाना खरखौदा वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। धमकी देते हुए आरोपी भाग गए।
एसएसआई मुन्नेश सिंह ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले, लोगों की जान खतरे में डालने और 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।