फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing over drain dispute, police vehicle damaged in stone pelting

UP: कच्ची शराब के साथ चार आरोपी अरेस्ट, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा था गांव, पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

Wed, 01 Nov 2023 10:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 01 Nov 2023 10:06 AM IST
सार

Meerut News : पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर और अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Firing over drain dispute, police vehicle damaged in stone pelting
मेरठ: मामले की जानकारी देते एसपी देहात कमलेश बहादुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में मंगलवार रात नाली के विवाद को लेकर टकराव हो गया, जिसके बाद कई राउंड फायर किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया, जिसमें वह क्षतिग्रस्त हो गई। मामला बिगड़ता देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद आसपास के थाना क्षेत्र की फोर्स मौके पर बुलाई गई। वहीं, पुलिस ने रात में ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जयबीर पक्ष के प्रशांत, सुधांशु, विनीत और आर्यन को अरेस्ट किया है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर और 35 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है। इस मामले में थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

विज्ञापन

हरिपुर गांव में पिछले चार दिनों से नाली को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें एक पक्ष ने थाने पर चार दिन पूर्व तहरीर दी थी लेकिन पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर मामला लगातार बिगड़ता चला गया और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

वहीं, मंगलवार रात दस बजे विवाद बढ़ने पर कहासुनी के बाद कई राउंड फायर किए गए, जिससे पूरा गांव दहल उठा। भयभीत ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए गए। सूचना पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। एक पक्ष के ओर से पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी क्षतिग्रस्त गाड़ी को लेकर भाग खड़े हुए और मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद हस्तिनापुर, बहसूमा क्षेत्र की पीआरवी गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक भारी पुलिस फोर्स गांव में मौजूद था और आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस विवाद में पहले भी झगड़ा हो चुका है और फायरिंग भी हुई थी। एक पक्ष के लोगों ने बताया कि चार दिन पूर्व थाने पर तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण दूसरे पक्ष के लोगों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर उनके घर के दरवाजे तोड़े और कई राउंड फायर किए। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस इस मामले को पहले ही गंभीरता से लेती तो इतना विवाद नहीं बढ़ता।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

दो पक्षों में नाली के विवाद को लेकर झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया है मामले की जांच कर दोषी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश बहादुर एसपी देहात मेरठ

यह भी पढ़ें: 
UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed