फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on school bus driver in Shamli, and hospital recruitment

यूपी में स्कूल बस चालक को दिनदहाड़े मारी गोली, खून से लथपथ युवक को देख सहमे बच्चे

Mon, 27 Aug 2018 08:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 27 Aug 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
Firing on school bus driver in Shamli, and hospital recruitment
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूल बस में घुसकर चालक को गोली मारकर घायल कर दिया। सनसनीखेज वारदात के दौरान बस में बच्चे भी सवार थे। घायल को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। मामले में चालक की पत्नी की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर मार्ग पर बनत के पास स्थित महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल की सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे छुट्टी होने पर भनेड़ाजट निवासी चालक सन्नी (34) पुत्र शोरण सिंह बच्चों को उनके गांवों में छोड़ने जा रहा था। भनेड़ाजट गांव के पास रास्ते में एक मोड़ पर युवक बीच सड़क में बाइक लिए खड़ा था। बस को निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर चालक ने हार्न बजाया, लेकिन युवक नहीं हटा। इस बीच खेत से उसके तीन साथी भी बाहर निकल आए। बदमाशों ने बस में चढ़कर चालक सन्नी की क्रिकेट के स्टंप से पिटाई कर दी। इसका विरोध करने पर बदमाशों में से एक ने सन्नी को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बदमाश फरार हो गए। गोली चलते ही बस में सवार बच्चे दहशत के कारण चीखने लगे। बस से उतरने के बाद घबराए बच्चे गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

Firing on school bus driver in Shamli, and hospital recruitment
पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बाबरी पुलिस ने घायल सन्नी को शामली के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चालक की पत्नी मुकेश देवी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में  पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। वारदात का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed