फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on a young man in Meerut and beaten with sticks

Meerut: दोस्त से बात कर रहे युवक पर चलाई गोली, सरियों से पीटकर किया घायल, मौके से फरार हुए हमलावर

Wed, 06 Jul 2022 12:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Jul 2022 12:13 AM IST
सार

दोस्त से बात कर रहे एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। गोली नहीं लगने पर सरियों से पीटकर उसे घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Firing on a young man in Meerut and beaten with sticks
फायरिंग

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में वृंदावन गार्डन निवासी एक युवक पर मंगलवार को कॉलोनी के बाहर अपने दोस्त से बात करने के दौरान आधा दर्जन युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली नहीं लगने पर युवकों ने उसके साथ सरियों से मारपीट की। शोर सुनकर आए लोगों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


वृंदावन निवासी विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनका बेटा अभय चौधरी अपने दोस्त दीशू पुत्र मनोज निवासी 8/4 पल्लवपुरम फेज-2 व दीपक निवासी राजपुर-छाजपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर निवासी के साथ एटूजेड कॉलोनी के सामने सड़क पर खड़े होकर बात कर रहा था। देर शाम एक वैगनआर गाड़ी व दो बाइक सवार अभिनव निवासी पल्लवपुरम फेज-2, मोनू, भव्यांश बालियान, दिव्यकांत अहलावत निवासी दौराला, अवगिल अहलावत उर्फ चिंकू निवासी कस्बा दौराला व उनके साथी वहां पहुंचे। उन्होंने अभय पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने अभय के साथ जमकर मारपीट की। बीच बचाव में आए दीपक व दीशू भी घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर एकत्रित हुए लोगों को देखकर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। युवक को गंभीर हालत में मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed