{"_id":"688cfc63b98c368d740f15bd","slug":"firing-at-the-house-of-kisan-union-mandal-president-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103483-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष के घर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष के घर फायरिंग
विज्ञापन
घर के मुख्य गेट पर लगी गोली के निशान स्रोत ग्रामीण
- बार-बार गोली चलने से दहशत में परिवार और आसपास के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव किशोरपुर में किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष अनिल चिकारा के घर पर बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायर किए। इससे परिवार दहशत में आ गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
अनिल चिकारा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घर पर परिवार के साथ सोए हुए थे। रात करीब 2:30 बजे कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उनके घर के मुख्य गेट पर कई राउंड फायर किए। दो गोली दरवाजे को चीरते हुए पार निकल गई। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए। शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऋषिपाल मलिक के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। अनिल चिकारा ने तहरीर में बताया कि करीब दो महीने पूर्व भी उनके घर पर कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि वर्चस्व के लिए फायर कर रहा था।
घटना का पता लगता ही किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष महताब अहमद, जिला मंत्री ठाकुर राजकुमार, तहसील सचिव गुरमीत प्रधान, तहसील उपाध्यक्ष नसीम सैफी, नौशाद सैफी, हरफूल आदि थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई करने की बात कही।