मेरठ के परतापुर क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्ष भिड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के परतापुर में सोमवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने क्रिकेट खेल रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें क्रिकेट खेल रहे युवक बाल.बाल बच गए। जिसके बाद हथियार लहराते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
परतापुर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
उद्योग पुरम फेस दो में दो दिन पहले क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर शिवपुरम के रहने वाले अभिषेक और सोनू में विवाद हो गया था। जिसके रंजिश रखते हुए सोमवार दोपहर क्रिकेट खेल रहे शिवपुरम टीपी नगर के रहने वाले अभिषेक पर उसी के पड़ोसी सोनू और उसके पांच साथियों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें अभिषेक बाल.बाल बचा।
आरोपी यहां से फरार हो गए। वहीं पीड़ितों ने अपनी फैक्ट्री में भागकर जान बचाई। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। परतापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
परतापुर इंस्पेक्टर आनन्द मिश्रा का कहना है कि मुकदमा कायम किया जा रहा हैए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। वहीं पीड़ित में गोली चलने को लेकर दहशत बनी हुई है। वे घर में कैद हो गए हैं।