फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firefighter could not ride fire bike in front of SSP

Meerut News: गंगाजल की लाइन डालने के लिए तोड़ी एक माह पहले बनी सड़क

Wed, 05 Feb 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Firefighter could not ride fire bike in front of SSP
गुप्ता कॉलोनी में गंगाजल की पाइपलाइन डालने के लिए खोद दी एक महीना पहले बनी सड़क
मेरठ। वार्ड-35 में टीपीनगर के गुप्ता कॉलोनी में गंगाजल की पाइप लाइन डालने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को एक माह पहले बनी सड़क तोड़ दी। पार्षद का कहना है कि जद्दोजहद के बाद 20 लाख की लागत से यह सड़क बनी थी। पार्षद और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जता हंगामा किया, तो अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय मौके पर पहुंच गईं। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि पाइप लाइन डालने दीजिए सड़क का निर्माण भी दोबारा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुप्ता कॉलोनी में एक महीने पहले सड़क का निर्माण हुआ था। भाजपा पार्षद पूनम गुप्ता ने बताया कि सड़क निर्माण से पहले भी गंगाजल की पाइप लाइन डालने के लिए नगर निगम को बोला था। निगम अधिकारियों ने एक नहीं सुनी और काफी मुश्किल से सड़क निर्माण हुआ था। सोमवार को नगर निगम की जलकल विभाग की टीम गुप्ता कॉलोनी पहुंची। गंगाजल पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद दी। जगह-जगह पर गड्ढे कर दिए, जिसके चलते लोगों का वहां से निकलना दुश्वार हो गया। पार्षद ने निगम अधिकारियों से शिकायत की। स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय और जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुशील कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पाइप लाइन डालने के बाद सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। पार्षद पूनम गुप्ता ने कहा कि नगर निगम को पहले पाइप लाइन डालनी चाहिए थी, उसके बाद ही सड़क निर्माण का कार्य करना चाहिए था। अधूरी प्लानिंग के चलते नगर निगम अधिकारी पैसे की बर्बादी कर रहे हैं। इसकी शिकायत वह महापौर और नगर आयुक्त से भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed