{"_id":"5e14f4e08ebc3e87f0307c64","slug":"fired-pakistan-statue-mawana-news-mrt462650821","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला जलाते लोग।
- फोटो : SARDANA
मवाना। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे में हुए हमले के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं हस्तिनापुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया।
बजरंग दल कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। यहां पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पुतले का दहन किया। इससे पूर्व जिला संयोजक आशु त्यागी, नगर सुरक्षा प्रमुख मोनू जाटव ने कहा कि भीड़ ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाते हुए हमला किया था। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर अर्जुन, अंकित कुमार जाटव, महेश आर्य, अमर रस्तोगी, मुंशीलाल, उज्ज्वल रस्तोगी, सौरभ शर्मा, मनीष शर्मा, सौरभ, आदेश, अमर वर्मा, गौरव भाटी, मोंटी, कुलदीप, योगेंद्र जाटव, मनोज नवीन आदि मौजूद रहे।
बस स्टैंड पर किया विरोध
हस्तिनापुर। पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर हमला व सिख युवक की हत्या से आक्रोशित सिख समाज ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा हस्तिनापुर कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ननकाना साहिब पर हमला हमारी आत्मा पर हमला है। दूसरे ही दिन पेशावर में सिख युवक की हत्या कर दी गई। पाकिस्तान में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरदार हरजीत सिंह साहनी ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार को कड़ा हस्तक्षेप करना होगा। बजरंग दल के हरविंदर छाबड़ा, अमित ढाका, सनी, पारस सोनी, अमित, आशु, आदि ने पाकिस्तान को प्रतिबंधित करने की मांग की। सरदार अर्जुन सिंह, सरदार हरजीत सिंह साहनी, बचन सिंह, फतेह सिंह, सनी, चेतन, राहुल धामा, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।