{"_id":"60e8164882b46a5c924bd154","slug":"fire-set-in-a-warehouse-in-tp-nagar-police-station-area-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Fri, 09 Jul 2021 02:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:56 PM IST
सार
मेरठ के एक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ में एक गोदाम में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित कागज के गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शील कुंज निवासी गुरप्रीत खुराना का टीपी नगर क्षेत्र में शेखो पेट्रोल पंप के पीछे वेस्ट पेपर का गोदाम है। गुरप्रीत के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आसपास के व्यापारियों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो उन्हें घटना की जानकारी दी। जब तक गुरप्रीत मौके पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी के मुताबिक, आग लगने से लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।