{"_id":"5e2b5adb8ebc3e4b017f84cb","slug":"fire-on-transformer-falling-on-a-tractor-collided-with-a-pole-mawana-news-mrt4656057165","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराए ट्रैक्टर पर ट्रांसफार्मर गिरने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराए ट्रैक्टर पर ट्रांसफार्मर गिरने से लगी आग
विज्ञापन

बहसूमा। गांव अकबरपुर सादात में शुक्रवार को ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिस कारण वहां रखा ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर पर जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर में आग लग गई। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने रहावती बिजली घर पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। लेकिन तब तक ट्रैक्टर जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को अपराह्न अकबरपुर सादात निवासी लतापथ पुत्र सुलेखा अपने खेत से ट्रैक्टर बुग्गी में मिट्टी लेकर आ रहा था। अस्सा मार्ग पर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के खंभे से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिससे खंभे के जोडे़ पर रखा 25 केवीए ट्रांसफार्मर तेज धमाके व चिंगारी के साथ ट्रैक्टर पर गिर गया तथा बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अभी वह ट्रैक्टर से कूदकर देख ही रहा था कि फिर से बिजली आपूर्ति शुरू होने से ट्रांसफार्मर चिंगारी के साथ धधकने लगा तथा देखते ही देखते ट्रैक्टर में आग लग गई। हादसे के बाद रहावती बिजली घर पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। लेकिन तब तक ट्रैक्टर आग में जल गया था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।