फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire in Milk tanker on the highway in saharanpur

हरानपुर: हाईवे पर अचानक धूं-धूंकर जल उठा दूध का टैंकर, मची अफरा-तफरी

Thu, 17 Oct 2019 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Oct 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Fire in Milk tanker on the highway in saharanpur
मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में गुरुवार को एक दूध लेकर जा रहे टैंकर में हाईवे पर पहुंचते ही अचानक आग लग गई। वहीं हाईवे पर सफर कर रहे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उधर हादसे के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। वहीं कवरेज करने गए एक पत्रकार से मारपीट का भी आरोप लगा है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गागलहेडी के कैलाशपुर के निकट शॉर्ट सर्किट से दूध के टैंकर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हाईवे पर अचानक टैंकर में आग लग गई।

आग लगने की वजह से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

बताया गया कि घटना की कवरेज कर रहे एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार से मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल जाम खुलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed