फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire in furniture showroom, goods worth millions burnt

फर्नीचर शोरूम में आग, लाखों का माल जला

Mon, 17 May 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fire in furniture showroom, goods worth millions burnt
फर्नीचर शोरूम में आग, लाखों का माल जला
विज्ञापन

- सरधना रोड पर संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष के प्रतिष्ठान में हुआ हादसा
- शार्ट सर्किट माना जा रहा कारण, कोरोना कर्फ्यू में बंद था शोरूम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड पर संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष एवं कंकरखेड़ा व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल के प्रतिष्ठान पायल फर्नीचर में रविवार रात आग लग गई। अभी तक आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। शोरूम में देशी और विदेशी फर्नीचर का काफी स्टॉक था। हादसे में 70 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

कोरोना कर्फ्यू के कारण यह शोरूम बंद था। रविवार देर रात 11:45 बजे अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। कंकरखेड़ा थाने के बराबर में शोरूम होने के कारण मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। दमकल विभाग को सूचित किया गया। साथ ही नीरज मित्तल को घटना की सूचना दी। जब तक व्यापारी और अन्य लोग चाबी लेकर पहुंचते, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। काफी दूर तक आग की लपटें देखी गईं। लोग दूर खड़े होकर घंटों तक दमकल की गाड़ियों का इंतजार करते रहे। मित्तल ने बताया कि शोरूम में 2.25 करोड़ से अधिक का स्टॉक था। देर रात से गाड़ियां पहुंचनी शुरू हुईं और आग बुझाने में लग गई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed