फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire in car on mwana road

मवाना रोड पर चलती कार में लगी आग

Fri, 10 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
fire in car on mwana road
गंगानगर मवाना रोड पर लाल पार्क कॉलोनी के पास कार में लगी आग। - फोटो : MEERUT
गंगानगर। मवाना रोड स्थित लाल पार्क कॉलोनी के गेट के सामने कार में आग लग गई। इंचौली निवासी मतलूब पुत्र अलीमुद्दीन ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश हैंडी क्राफ्ट कला संग्रहालय में गाड़ी चलाता है। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े बारह बजे गंगानगर में सीएनजी भरवाने जा रहा था। लाल पार्क कॉलोनी के पास कार में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने फायर बिग्रेड व पुलिस को सूचना दी। लगभग आधे घंटे तक फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर गंगानगर ब्रजेश शर्मा और अन्य लोग आग बुझाने में जुट गए। पास के घर में सबमर्सिबल की मदद से आग बुझाई। बाद में दमकलकर्मी भी पहुंच गए। उधर आग लगने व आवाजाही रुकने की वजह से रजपुरा से गंगानगर थाने तक वाहनों की कतार लग गई। लगभग दो बजे के करीब जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed