{"_id":"6144f4478ebc3ef9761d5275","slug":"fire-damage-in-bedsheet-making-factory-in-sardhana-sardana-news-mrt556711143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में बेडशीट बनाने की फैक्टरी में आग से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में बेडशीट बनाने की फैक्टरी में आग से नुकसान
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला चौक बाजार स्थित जिनवाणी टेक्सटाइल्स फैक्टरी में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। आग से करीब लाखों रुपये की बेड शीट जलकर राख हो गई।
मोहल्ला चौक बाजार निवासी आदीश जैन और मनोज जैन ने मोहल्ले में ही जिनवाणी के नाम से खद्दर की बेड सीट तैयार करने की फैक्टरी चला रखी है। बृहस्पतिवार रात किसी समय संदिग्ध परिस्थिति में फैक्टरी में आग लग गई। शुक्रवार सुबह पुजारी अमन जैन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचा तो उसने फैक्टरी के अंदर आग जलती देखी। उसने शोर मचाया तो जाग हो गई। लोगों ने पानी डालकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फैक्टरी के अंदर तैयार रखी बेडशीट व मैटेरियल जल गय, जिससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
मनोज जैन ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी, बल्कि चादर पर प्रेस करने के बाद शायद कोई कारीगर गर्म प्रेस चादर पर रखी छोड़ गया, जिसके चलते कपडे़ ने आग पकड़ी और आग लग गई। मनोज ने बताया कि वह फैक्टरी की लाइट बंद करके गए थे। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।