{"_id":"67afa108c07a1da06d0acddd","slug":"fire-broke-out-at-many-places-due-to-sparks-from-fireworks-meerut-news-c-72-1-smrt1021-128861-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आतिशबाजी की चिंगारी से कई स्थानों पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आतिशबाजी की चिंगारी से कई स्थानों पर लगी आग
विज्ञापन
शिव चौक कबाड़ी बाजार टायर मार्केट में टायर के गोदाम में लगी आग
मेरठ। शब-ए-बरात पर पूरी रात आतिशबाजी होती रही। लोहियानगर क्षेत्र में आतिशबाजी से चार स्थानों पर आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार शाम ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कब्रिस्तान में टायरों में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
लोहियानगर क्षेत्र के उमर नगर में अलीम का तीन मंजिला मकान है। निचली मंजिल पर अलीम ने पावरलूम की मशीनें लगा रखी हैं। ऊपर की दोनों मंजिल पर उनका परिवार रहता है। शब-ए-बरात पर शुक्रवार सुबह तक आतिशबाजी होती रही। करीब चार बजे आतिशबाजी की चिंगारी से अलीम के घर में आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने धुआं उठता देख अलीम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अलीम के मुताबिक आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं पुराना कमेला के पास शहजाद का कबाड़ का गोदाम है। इस गोदाम में भी आतिशबाजी से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। करीब दो लाख का नुकसान बताया जा रहा। फतेहउल्लापुर स्थित अहमद नगर में भी दो जगहों पर भी आग लगी है। यहां लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया। शुक्रवार शाम ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कब्रिस्तान में टायरों में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई।