फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in house; belongings reduced to ashes.

Meerut News: मकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक

Fri, 25 Sep 2026 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in house; belongings reduced to ashes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल स्थित गप्पी वाली गली में शुक्रवार को मदन नामक व्यक्ति के दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों अचानक भीषण आग लग गई। जिससे रखा सभी सामान जल गया।
हादसे के वक्त घर का ऊपरी हिस्सा, जिसमें मदन का बेटा अजय अपनी पत्नी के साथ रहता है, पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पीड़ित अजय की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। आग की इस घटना से पीड़ित परिवार का लाखों रुपये का घरेलू सामान, नए कपड़े व अन्य कीमती वस्तुएं राख हो गईं।
विज्ञापन

घटना के समय अजय और उसके पिता मदन दोनों ही अपनी दिनचर्या के अनुसार मजदूरी पर गए हुए थे। मकान की दूसरी मंजिल से अचानक तेज धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने तुरंत अजय को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह आनन-फानन में घर पहुंचा। स्थानीय निवासियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक कमरे में रखा सारा सामान जल चुका था। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed