फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against two builder brothers in connection with elderly man's death.

Meerut News: वृद्ध की मौत के मामले में दो बिल्डर भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two builder brothers in connection with elderly man's death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। बफावत गांव में 82 वर्षीय जगपाल सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने दो बिल्डर भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पुत्र राजेश कुमार विहान की तहरीर पर सिवाया निवासी दीपक विहान और मनोज विहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
राजेश ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसके पिता और परिवार के खिलाफ आरोपियों ने एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की ओर से 18 अगस्त को उनके घर पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद एक सितंबर को भी पुलिस ने घर पहुंचकर जांच की। राजेश का कहना है कि इससे उसके पिता काफी दहशत में आ गए थे। आरोप है कि दीपक और मनोज की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के कारण जगपाल सिंह मानसिक रूप से परेशान थे। राजेश के मुताबिक, तीन सितंबर को उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बने मानसिक दबाव और दहशत के कारण पिता की हालत बिगड़ी। जगपाल की मौत के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार देर रात ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया था। ग्रामीण शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर एसपी कार्यालय ले जाने की जिद पर अड़ गए थे। उनका आरोप था कि बिल्डर भाइयों और पुलिस के दबाव के कारण वृद्ध तनाव में थे। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया था। अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed