{"_id":"6949793d1f312cf95200e6c2","slug":"fir-registered-against-seven-named-and-several-others-in-salawa-clash-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110808-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सलावा संघर्ष में सात नामजद व कई अन्य पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सलावा संघर्ष में सात नामजद व कई अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी है तहरीर, कई हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सलावा में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय की साइट पर मामूली कहासुनी के बाद रविवार को हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने सात नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया गया कि खेल विश्वविद्यालय की निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे कर्मचारियों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जो देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए थे। घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद देर रात दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। एक पक्ष की ओर से विरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रितेश शर्मा, नफीस, गुलबहार, जुल्फकार समेत कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से नासिर अली की तहरीर पर मोंटी, सुंदर और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।