{"_id":"6ac13593cd0d198a6d0c5dd8","slug":"fir-registered-against-rashid-akhlaq-for-taking-out-a-procession-without-permission-meerut-news-c-72-1-mct1011-160500-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राशिद अखलाक पर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राशिद अखलाक पर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को पूर्व बसपा प्रत्याशी राशिद अखलाक के द्वारा 40 लोगों के साथ बिना अनुमति जुलूस निकालने और नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की।
साबुनगिरान गुदड़ी चौक निवासी राशिद अखलाक ने 29 सितंबर को केसरगंज मस्जिद प्रकरण को लेकर पिंकी चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थकों के साथ जुलूस निकाला था। आरोप है कि इस दौरान नारेबाजी और अभद्र टिप्पणियां की गईं। वीडियो के आधार पर दरोगा शुभम सेंगर की ओर से कोतवाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और न ही संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई थी। जुलूस के कारण मार्ग बाधित हुआ और आवागमन प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन भी किया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -