फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against four people, including constable husband, for dowry harassment.

Meerut News: दहेज उत्पीड़न में सिपाही पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people, including constable husband, for dowry harassment.
संवाद न्यूज एजेंसीबहसूमा। माखननगर निवासी विवाहिता नीतू ने कांस्टेबल पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता ने पति पर पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीतू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात जनवरी 2024 को परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गगोल निवासी अशोक कुमार के साथ हुई थी। अशोक उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर अलीगढ़ में तैनात है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अशोक कुमार, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed