फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged against eight for stunting on Ganga Expressway, four arrested along with car

Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने पर आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कार के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against eight for stunting on Ganga Expressway, four arrested along with car
स्टंट करने के बाद बैरियर तोड़कर भाग गए थे कार सवार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा के पास स्टंट करने, रील बनाने व जबरन बैरियर तोड़कर निकलने वाले आरोपी आठ कार चालकों के खिलाफ टोल प्लाजा के मैनेजर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं खरखौदा पुलिस ने दो स्कॉर्पियो, थार व वर्ना कार को सीज करते हुए सभी के चालकों को गिरफ्तार कर लिया तथा चालान कर दिया। पुलिस बाकी चार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बुधवार को दोपहर के समय कई लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ गंगा एक्सप्रेस वे पर पहुंचे युवकों ने सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले जमकर हूटर बजाया फिर गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़े पौधों को गाड़ियों से रौंदा, नियम के विरुद्ध एक्सप्रेसवे को पार कर दूसरी ओर पहुंचे तथा टोल प्लाजा पर कैमरों के सामने गाड़ियों से स्टंट करते हुए रील बनाई। बाद में सभी कार सवार टोल बैरियर को तोड़कर बिना टोल जमा किए ही निकल गए। करीब 30 मिनट तक सड़क पर कब्जा करते हुए जमकर हुड़दंग काटा। बाद में कार सवारों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल की गई।
विज्ञापन

उधर, टोल पर तैनात टोल मैनेजर आमोद केटकर ने कैमरा के आधार पर सभी गाड़ियों का नंबर निकाल कर सभी के खिलाफ खरखौदा थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो खरखौदा पुलिस को तुरंत ही सभी को गिरफ्तार करने का आदेश मिला, जिसमें खरखौदा पुलिस ने दो स्कॉर्पियो, एक थार व एक वर्ना कार सहित चारों गाड़ियों को पकड़ कर सीज कर दिया। पुलिस ने कार चालक तनिष्क भडाना निवासी जुर्रानपुर लोहिया नगर, हर्ष निवासी गोपाल विहार गढ़ रोड मेरठ, युवराज निवासी चंद्रपुरा थाना खरखौदा व विक्रांत निवासी धानौटा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बाकी आरोपियो की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
खड़खड़ी टोल प्लाजा पर लगा है एटीएमएस सिस्टम
गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा प्रबंधन की अत्याधुनिक तकनीक ऑटोमेटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) से युक्त है। मेरठ से बदायूं के बीच में दो कंट्रोल रूम तथा प्रत्येक किलोमीटर पर कोरियाई पीटीजेड कैमरे लगाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम खड़खड़ी टोल प्लाजा पर भी लगा है। कंट्रोल रूम में निगरानी के लिए पुलिस को भी तैनात होना चाहिए।

सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं
टोल प्लाजा पर कुछ अधिकारियों को छोड़कर अधिकतर कर्मचारी आसपास के गांव के हैं। दिन में अधिकतर सभी टोल बूथों पर महिला कर्मचारी कार्य करती हैं। गंगा एक्सप्रेसवे का करीब 18 किलोमीटर का हिस्सा मेरठ जिले में है तथा अधिकतर खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है। लेकिन सुरक्षा के नाम पर रात या दिन में कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed