{"_id":"5d1916e28ebc3e3c8558ec98","slug":"finance-dirctor-inspect-of-sanitation-mawana-news-mrt4309664131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे के वित्त निदेशक ने सफाई व्यवस्था देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे के वित्त निदेशक ने सफाई व्यवस्था देखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर। नमामि गंगे के वित्त निदेशक डॉ. गोविंद शुक्ला ने रविवार को कस्बे में पहुंचकर नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
नमामि गंगे के वित्त निदेशक ने बताया कि सरकार देश में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए योजनाएं चला रही है। जिसके चलते नमामि गंगे योजना में एक करोड 26 लाख रुपये खर्च किए गए। सूखे एवं गीले कूडे़ को अलग-अलग करने का प्रबंधन किया गया है। उन्होंने बताया कि डेयरी से कई मीट्रिक टन कूड़ा ले जा चुके हैं। डेयरियों को साफ सुधरा रखा जाएगा। अंबिकापुर में कूडे़ के पहाड़ पूरी तरह खत्म किए जा चुके हैं। वहां के सभी 7351 परिवारों को इस बारे मे जानकारी दी गई है। इसी तरह महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी एवं आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह साफ रखना होगा। नगर पंचायत को गंगा टाउन योजना से पैसा दिया जा रहा है। जिससे कूड़ा कहीं भी न रहे। उन्होंने बताया कि गड्ढे खोदे जाएंगे। जिसमें गोबर खाद डाली जाएगी। इसके बाद उन पर पौध लगाई जा सकती है। इस वर्ष क्षेत्र में तीन हजार पौधे लगाने थे जबकि मात्र दो सौ पौधे लगाए हैं। इन्हें और बढ़ाने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जल शक्ति मंत्रालय बनाया जाएगा। 2022 तक गंगा में कहीं भी गंदा नाला नहीं गिरेगा। उन्हें पूरी तरह रोका जाएगा। नमामि गंगे घाट बनाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने नेहरू पार्क की हालत देखी तथा इसे साफ-सुधरा रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी सौरभ कुमार चौबे, श्रीपाल बाबू, संजय जीनवाल, अमित, प्रदीप टांक आदि शामिल रहे।
शौचालय पर ताले लटके देख भड़के
दौराला। नगर पंचायत दौराला का रविवार को नमामि गंगे योजना के वित्त निदेशक डॉक्टर गोङ्क्षवद शुक्ला ने दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने विकास कार्यो का निरीक्षण किया और बंद शौचालयों को देख नाराजगी जताई और उन्हे चालू करने के निर्देश देते हुए शमशान भूमि में चल रहे विकास कार्यो में गति लाने के साथ 15 दिन में कार्य गति तेजी से नही होने पर ठेकेदार का भुगतान रोकने की चेतावनी दी है। रविवार की सुबह वित्त निदेशक डॉक्टर गोविंद शुक्ला के द्वारा दौराला नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते ही ईओ समेत समस्त कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी कर्मचारी आनन फानन में कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर वित्त निदेशक ने ईओ दौराला शैलेंद्र सिंह से कस्बे में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली और रजिस्ट्रर आदि चैक करने के साथ कर्मचारियों की उपस्थिती भी चैक की। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या पद आदि भी पूछे जिसके बाद वह दौराला लावड़ मार्ग पर स्थित गौशाला पहुंचे और गायों के रख-रखाव व चारा पानी की व्यवस्था को देखा। जिसके बाद वह कस्बे में विभिन्न स्थानों पर बने जन सुलभ शौचालयों पर पहुंचे। जहां शौचालयों पर ताला लटके मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई, तत्काल ही ईओ को शौचालय चालू कराने के निर्देश दिए और शौचालय की नियमित सफाई के लिए कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन
कार्यकारिणी का गठन
हस्तिनापुर। तरुण मित्र परिषद् के दिवार्षिक चुनाव में राकेश जैन अध्यक्ष व अशोक जैन महासचिव चुने गए। आज श्रद्धा सदन के कार्यालय में संपन्न द्विवार्षिक चुनाव में राकेश जैन अध्यक्ष, मनोज जैन उपाध्यक्ष, अशोक जैन महासचिव, सुभाष जैन संगठन सचिव, राकेश जैन सहसचिव, फूलचंद जैन कोषाध्यक्ष के साथ आलोक जैन, अनिल जैन, अशोक कुमार, कमल मेहरोत्रा, प्रताप जैन, पीके जैन, राकेश जैन, सुभाष जैन व विनीत शर्मा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चुनाव अधिकारी कमल मेहरोत्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तरुण मित्र परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंद मनुष्यों की सेवा और अधिक कार्य करने की शपथ दिलाई। इससे पूर्व साधारण सभा में श्रद्धा सदन में दंत चिकित्सा प्रारंभ करने का निर्णय किया गया।
मंदिर के समीप शव मिला
हस्तिनापुर। गांव लतीफपुर के मोड़ स्थित शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। हालांकि कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के माथे पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।