फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   filling petrol in car tenk. demand money seen tamancha

कार की टंकी फुल कराई, रुपये मांगने पर तमंचा दिखाया

Wed, 04 Mar 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
filling petrol in car tenk. demand money seen tamancha
सरूरपुर। सरधना रोड भूनी चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर युवकों ने कार की टंकी पेट्रोल से फुल करा ली। रुपये मांगने पर तमंचा दिखाते हुए मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन

भूनी निवासी अमित त्यागी का आरडीएमएस फ्यूल सेंटर है। सोमवार देर रात कक्केपुर गांव निवासी कुछ युवक कार लेकर पंप पर पहुंचे और कार की टंकी फुल करा ली। जब सेल्समैन ने पेट्रोल के रुपये मांगे तो तमंचा दिखाते हुए मारपीट की। आरोपी गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित सेल्समैनों ने कंट्रोलरूम को लूट की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने कार सवारों का आसपास तलाश भी किया पर पता नहीं चल सका। पुलिस ने पंप के सीसीटीवी की फुटेज देखी। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, लूट की झूठी सूचना देने को लेकर पुलिस ने सेल्समैनों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed