फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fight of two groups of students in Muzaffarnagar, many injured

यूपी: छात्रों पर चाकुओं से हमला, कई घायल, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Tue, 31 Jul 2018 08:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 31 Jul 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
fight of two groups of students in Muzaffarnagar, many injured
पुलिस से कार्रवाई की मांग करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दूसरे समुदाय के छात्रों ने हमला करके दो छात्रों को घायल कर दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना खतौली थाना क्षेत्र की है। कॉलेज के पास किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। संघर्ष में दूसरे समुदाय के छात्रों ने चाकुओं से हमला करके दो छात्रों को घायल कर दिया। हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजकर उपचार कराया। आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने का घेराव कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया। 
विज्ञापन


बुढ़ाना रोड पर स्थित एक कालेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर टशनबाजी चल रही है। मंगलवार दोपहर कॉलेज के बाहर दोनों गुटों के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों छात्र गुटों के बीच संघर्ष हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे समुदाय के छात्रों ने चाकुओं से हमला बोलकर छात्र वैभव और आकाश को घायल कर दिया। संघर्ष के कारण मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी छात्र वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजकर उपचार कराया। इस घटना को लेकर घायल छात्रों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे। पूर्व सभासद अनुज सहरावत के नेतृत्व में लोगों ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। थाने में लोगों ने आरोपी छात्रों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। पुलिस ने पीड़ितों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed