मेरठ : जिम के बाहर भिड़े दो पक्ष, आपस में खूब चले लात-घूंसे, युवकों की लड़ाई का वीडियो वायरल
Meerut News : कंकरखेड़ा में जिम के बाहर दो पक्षों आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के युवकों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी पहुंच गई। वहीं, मारपीट का वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया गया कि खिर्वा रोड पर एक जिम बना हुआ है। शुक्रवार सुबह जिम के बाहर कुछ युवक खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे। इसी बीच आधा दर्जन से ज्यादा युवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। बावजूद इसके दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करते रहे।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि
वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस को देख मारपीट कर रहे युवक मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों युवकों को लेकर थाने आ गई।
यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां
कंकरखेड़ा कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।