फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fight between to partues, and they also stone pelting to police, eight accuse arrested by the ploce

मकान को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, पुलिस ने समझाया तो कर दिया पथराव, आठ गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
fight between to partues, and they also stone pelting to police, eight accuse arrested by the ploce
पुलिस पर पथराव करने के आरोपी। - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द(मेरठ)। थाना जानी क्षेत्र के गांव नंगला कुंभा में बुधवार सुबह विवादित एक मकान में निर्माण करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान अवैध असलहों से फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लेकर मौके से दो तमंचे, लोहे की रॉड, डंडे भी बरामद किये है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बलवा, पुलिस पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव नंगला कुंभा में मुजम्मिल और तरीकत पक्ष के बीच एक मकान को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह एक पक्ष इस विवादित जगह पर कुछ निर्माण कर रहा था। इसका पता दूसरे पक्ष को चल गया। इस पर वह मौके पर पहुंच गये। निर्माण के काम को रोकने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी डंडो और लोहे के पाईपों से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने मौके पर तमंचों से गोली भी चलाई। इस दौरान सूचना पर जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आपस में लड़ रहे दोनों पक्षों का बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर मौके से आठ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। जानी थाना प्रभारी के अनुसार मौके से एक पक्ष से मुजम्मिल चौहान पुत्र आस मोहम्मद, मोहम्मद सुहेल चौहान पुत्र मूसा चौहान, इमरान पुत्र ताहिर, आबिद हसन पुत्र बुंदा खां, फुरकान पुत्र आसमौहम्मद सभी निवासी सिवालखास और दूसरे पक्ष से तरिकत पुत्र आशिक अली, खालिद पुत्र ताहिन और रियाजू पुत्र तहसीन निवासी सभी नगला कुंभा थाना जानी है। इन सभी के खिलाफ बलवा और पुलिस पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। जबकि मुजम्मिल चौहान पुत्र आस मौहम्मद और मौहम्मद सुहेल चौहान पुत्र मूसा चौहान से अवैध असलाह बरामद करने का भी मुकदमा दर्ज किया गया। झगडे़ में दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed