फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight between in advocates and doctors in medical college at Meerut

सपा नेता ने महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, कार से खींचने की कोशिश, विरोध करने पर दूसरे डॉक्टर को पीटा

Tue, 26 Nov 2019 02:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Nov 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fight between in advocates and doctors in medical college at Meerut
रात में हंगामा करते जूनियर डॉक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के जागृति विहार में सोमवार रात सपा नेता पिंकल गुर्जर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ कर दी। महिला डॉक्टर को जबरन कार से खींचने की कोशिश की गई। इस दौरान दूसरे डॉक्टर सुजीत ने विरोध किया तो आरोपियों ने डॉ. सुजीत पर लाठी- डंडों से हमला बोल दिया। सड़क पर घसीटते हुए मारपीट की। जूनियर डॉक्टर मेडिकल थाने में धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-4 निवासी एक महिला डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। महिला डॉक्टर का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला पिंकल उर्फ टिंकल गुर्जर पुत्र पीतांबर छेड़छाड़ करता है। महिला डॉक्टर ने कई बार छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे महिला डॉक्टर अपनी कार से घर से ड्यूटी पर निकली थीं। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर आरोपी पिंकल गुर्जर और चार-पांच युवकों ने महिला डॉक्टर की कार को रोक लिया। कार रुकते ही आरोपी पिंकल ने महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करते हुए कार से खींचने की कोशिश की। इस दौरान कार में मौजूद मेडिकल कॉलेज में ऑर्थो सर्जन डॉ. सुजीत कुमार ने विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने सुजीत कुमार पर लाठी- डंडों व हॉकी से हमला बोल दिया। महिला डॉक्टर ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। जिसके बाद मेडिकल पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


बाद में महिला डॉक्टर और डॉ. सुजीत ने मेडिकल के प्राचार्य को जानकारी दी। घटना के बाद इमरजेंसी के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर मेडिकल थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 100 से अधिक डॉक्टर थाने में धरने पर बैठ गए। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह और शहर के कई थानों की पुलिस मेडिकल पहुंची। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार भी वहां पहुंचे। डॉक्टरों की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा विधायक नाहिद हसन के घर तामील कराया नोटिस, एसडीएम से हुई थी नोकझोंक, पढ़ें- क्या है पूरा मामला

दो घंटे के हंगामे के बाद धरना खत्म
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पिंकल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके और चार-पांच अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पिंकल एक पार्टी से जुड़ा बताया गया है। जो पहले भी कई बार धमकी दे चुका है। देर रात एसपी सिटी के आश्वासन पर डॉक्टरों ने धरना खत्म किया।

हवालात खोल दो, यहीं बदला लेंगे
एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह ने गिरफ्तार आरोपी पिंकल को हवालात में बंद कर दिया। इस दौरान जूनियर डॉक्टर भी हवालात तक पहुंच गए और आरोपी पर हमले की कोशिश की। जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि हवालात खोल दो, यहीं पर बदला देंगे। पुलिस से भी जमकर धक्कामुक्की हुई। उधर, चर्चा रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान सपा नेता के साथ एक वकील भी मौजूद था। लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed