फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fierce jam in city, public disturbed, no arrangement

शहर में ना लगे जाम, कोई नहीं ऐसा इंतजाम

Mon, 28 Dec 2020 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fierce jam in city, public disturbed, no arrangement
मेरठ। शहर में रविवार को भीषण जाम रहा। खासतौर से भूमिया का पुल, जीरो माइल, हापुड़ अड्डा, परतापुर तिराहा और टोल प्लाजा घंटों जाम से जूझे। कहीं वाहनों का दबाव ज्यादा रहा तो कहीं निर्माण कार्यों के चलते जाम की स्थिति बनी। जाम में फंसकर जनता रोजाना परेशान हो रही है और उससे निपटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भूमिया का पुल के पास निर्माण कार्य के चलते दोपहर तीन बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो करीब डेढ़ घंटे बाद जाम हल्का हुआ। यहां एक-दूसरे से वाहन जल्दी निकालने के फेर में जाम लगा। इसके कारण लिसाड़ी गेट चौराहे से हापुड़ अड्डा तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, परतापुर तिराहे से आगे रैपिड रेल के लिए बडे़ स्तर पर काम शुरू होने के चलते हाईवे के बीच बैरीकेडिंग से मार्ग संकरा होने के कारण दिन भर भीषण जाम लगा रहा। मोहिद्दीनपुर तक लगे जाम में कई एंबुलेंस, एनएचएआई के डंपर और वाहन फंसे रहे। लोगों का कहना है कि काम शुरू करने से पहले मार्ग चौड़ा करना चाहिए था। धूल से लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। यहां पुल से रैपिड रेल को निकालना है, इसके लिए पिलर ग्राइंडिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से ही जाम लगा रहा। यहां हर शनिवार और रविवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम मुसीबत का सबब बनता है। रविवार को टोल प्लाजा से करीब 22000 वाहन गुजरे। टोल पर आने और जाने की 12 लाइन हैं। सभी लाइनों में जाम के चलते यात्री फंसे रहते हैं। रविवार शाम को जाम से यात्री परेशान हो गए और कड़ाके की ठंड में जाम से जूझते नजर आए। कई वाहन चालक जल्दी निकलने के चक्कर में जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से कैसे मिले छुटकारा
सिवाया टोल प्लाजा पर एक जनवरी से फास्टैग व्यवस्था लागू हो जाएगी, लेकिन यहां जाम से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। यहां 12 में से 10 लाइन फास्टैग तो दो लाइन कैश की हैं। सभी लाइनें रोजाना जाम रहती हैं।
----
10 से ज्यादा स्थान, जाम हुआ आम
मेरठ। शहर में रोजाना जाम लग रहा है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं कर पाई है। दस से ज्यादा स्थान तो ऐसे हैं, जहां का जाम आम हो चुका है। ट्रैफिक पुलिस में पर्याप्त जन बल होने के बावजूद यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती तक नहीं की गई।
--
जाम के प्रमुख स्थान
परतापुर तिराहा, टोल प्लाजा, भूमिया का पुल, जुर्रानपुर फाटक बिजली बंबा बाईपास, ट्रांसपोर्टर नगर कट (दिल्ली रोड), खैरनगर, डिफेंस कॉलोनी के आगे, कसेरू बक्सर चौराहा, माल रोड, गंगानगर में आईआईएमटी कॉलेज के बाहर, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम।

--
पूरे प्रयास कर रहे हैं
ट्रैफिक पुलिस पूरे प्रयास कर रही है कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। कुछ स्थानों पर जहां समस्या है उनको लेकर भी काम किया जा रहा है। -जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed