{"_id":"5fa2e2a26218f6410c172451","slug":"fierce-fire-in-motor-workshop-in-muzaffarnagar-many-vehicles-burnt-and-destroyed-three-fire-engines-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मोटर वर्कशॉप में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मोटर वर्कशॉप में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर नष्ट
Wed, 04 Nov 2020 10:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
fire in muzaffarnagar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के मेरठ रोड स्थित मिलन मार्केट में मोटर वर्कशॉप में बुधवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्निकांड में वर्कशॉप व बाहर खड़ी कई गाड़ियां जलकर नष्ट हो गईं, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास स्थित मिलन मार्केट में स्थित नीलम मोटर वर्कशॉप में पुरानी गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग व मैकेनिक का काम किया जाता है। बुधवार शाम अचानक अज्ञात कारणों से वर्कशॉप में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया।
विज्ञापन
आग फैलते हुए वर्कशॉप के अंदर खड़ी गाड़ियों के साथ ही बाहर मौजूद कारों तक भी जा पहुंची, जिससे हड़कंप मच गया। अग्निकांड की सूचना पर सीएफओ रमाशंकर तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 40 मिनट बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वर्कशॉप के अंदर व बाहर खड़ी कई गाड़ियों के साथ ही अन्य सामान भी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
अग्निकांड में वर्कशॉप मालिक को लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, वर्कशॉप मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/