यूपी: मेरठ में स्पोर्ट्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई घंटे से आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में स्थित एक होजरी फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं सूरजकुंड मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
नौचंदी थानाक्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी में स्थित एक होजरी फैक्टरी में ट्रैक-सूट बनाए जाते हैं। सोमवार सुबह फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने फैक्टरी से धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं फैक्टरी में आग से काफी नुकसान हुआ है। आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आग पर कई घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के घर खाली करा दिए हैं। दमकल की अन्य गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।
फैक्टरी के बराबर की बिल्डिंग तक आग पहुंचने के कारण बीच में से लेंटर फटा जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई भीड़ को काबू करने के लिए एडिशनल एसपी राम अर्ज़ को लाउडस्पीकर से भीड़ को नियंत्रण करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यहां गली बेहद संकरी होने के कारण दमकल गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं।
एसएसपी नितिन तिवारी एवं एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने फोर्स के साथ दोबारा फैक्ट्री एरिया का दौरा किया और भीड़ को वहां से हटने का निर्देश दिया। बिल्डिंग में आई दरार के बाद ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिर सकता है। इसलिए भीड़ को वहां से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फैक्ट्री की लेवर को लेकर जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा है।
डीएम ने नाराजगी कहा कि किसकी अनुमति पर फैकटी चल रही है। फैक्ट्री मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा क्योंकि फैक्ट्री मानक के अनुरूप नहीं चल रही थी जिलाधिकारी ने आते ही यह पूछा था फैक्ट्री किस के निर्देश पर चल रही थी। वहीं आग से नुकसान का अभी आकलन नहीं हो पा रहा है।