नेशनल हाईवे पर भयंकर एक्सीडेंट, तीन बारातियों समेत 4 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन बरातियों समेत चार की मौत हो गई। छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मुजफ्फरनगर के छपार नेशनल हाईवे पर हुआ।
रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के थाना लक्सर क्षेत्र के गांव मुडाखेड़ा से आशीष की बारात रतनपुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बडसू में गई थी। बारात में शामिल मुंडाखेड़ा निवासी राजनेश (32) पुत्र धर्मपाल, निशु उर्फ छोटू (15) पुत्र जोगेंद्र, नीरज (28) पुत्र सुदेश, अंश (4) पुत्र जोगेंद्र, अनिल पुत्र जगबीर तथा सीटू पुत्र प्रभात ऑल्टो कार से रविवार शाम करीब छह बजे लौट रहे थे। कार को राजपाल चला रहा था। छपार में जयभारत इंटर कॉलेज के सामने नेशनल हाईवे पर अचानक कार डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी ओर पहुंच गई। वहां ऑल्टो कार गढ़वाल से दिल्ली जा रही सूमो से टकरा गई।
वहीं पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने कार सवार राजनेश, निशु, नीरज और सूमो सवार प्रवीण (28) पुत्र जसंवत निवासी दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। ऑल्टो कार के अन्य घायलों अंश, सीटू और अनिल को मेरठ रेफर कर दिया गया। सूमो में सवार अन्य लोगों में चालक राजेश, विक्रम सिंह, सरिता, पूजा और दो बच्चे साक्षी और सत्यम भी घायल हुए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/