{"_id":"67b24b154bd6de77a301d5ab","slug":"fiber-sheet-shop-caught-fire-due-to-spark-from-fireworks-meerut-news-c-72-1-smrt1021-128970-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आतिशबाजी की चिंगारी से फाइबर शीट की दुकान में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आतिशबाजी की चिंगारी से फाइबर शीट की दुकान में आग लगी
विज्ञापन
दो दमकल वाहनों ने पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शब-ए-बरात पर हुई आतिशबाजी से शुरू हुआ आग लगने का सिलसिला अभी भी जारी है। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रविवार रात आतिशबाजी की चिंगारी से फाइबर शीट की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
सराय बहलीम निवासी युसूफ की लिसाड़ी गेट क्षेत्र की इस्लामाबाद पुलिस चौकी के पास फाइबर शीट की दुकान है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब नौ बजे आतिशबाजी की चिंगारी दुकान में जा गिरी। इससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान युसूफ और पुलिस को दी। पीड़ित मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी भी आ गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। युसूफ के मुताबिक आग से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हो गया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।