फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students conveyed a message of voter awareness through wall paintings.

Meerut News: वॉल पेंटिंग से छात्राओं ने दिया मतदान जागरूकता का संदेश

Thu, 01 Oct 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Female students conveyed a message of voter awareness through wall paintings.
दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता के लिए वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों के माध्यम से अधिक-से-अधिक मतदान करने का संदेश दिया।

छात्राओं ने बटन दबाएं, भविष्य बनाएं और वोट जरूर दें जैसे संदेशों पर आधारित आकर्षक पेंटिंग बनाईं। उन्होंने बिना किसी लालच और भेदभाव के मतदान करने तथा योग्य एवं सशक्त प्रतिनिधि चुनने के लिए लोगों को जागरुक किया। छात्राओं ने बताया कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। सुनीता ने भी छात्राओं और आयोजन टीम का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन शालिनी और रचना शर्मा के निर्देशन में हुआ। वॉल पेंटिंग में वैष्णवी, लयबा, तानिया, कशिश, रिया और दीपांशी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की ओर से छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed