फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female Police Officer Injured in Monkey Attack; Administered Anti-Rabies Dose

Meerut News: बंदरों के हमले में महिला पुलिसकर्मी घायल, एंटी रेबीज की लगी डोज

Fri, 22 May 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Female Police Officer Injured in Monkey Attack; Administered Anti-Rabies Dose
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाने की छत पर बृहस्पतिवार को बंदरों के झुंड ने एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। इस हमले में परमिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। परमिता का शोर सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े। इसके बाद उन्हें दांतल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उन्हें रेबीज रोधी इंजेक्शन लगाया गया। परमिता ने बताया कि उनकी तैनाती एक हफ्ते पहले ही कंकरखेड़ा थाने में हुई थी। वह मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने से यहां आई थीं। बृहस्पतिवार सुबह वह किसी काम से छत पर गई थीं, जहां बंदरों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। हमले में उनकी वर्दी की कमीज भी फट गई। दांतल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राजकुमार ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed