फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female head constable molested in moving tempo, accused arrested

Meerut News: चलते टेंपो में महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2024 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Female head constable molested in moving tempo, accused arrested
मेरठ। पुलिस लाइन में ड्यूटी कर घर लौट रही महिला हेड कांस्टेबल से चलते टेंपो में एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। उसके कपड़े भी खींचे। विरोध करने पर गाली-गलौज की। टेंपो में सवार अन्य यात्रियों ने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। छेड़छाड़ को लेकर हंगामे की सूचना पर पहुंची गंगानगर पुलिस ने मीनाक्षीपुरम निवासी आरोपी मंगेश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। फिलहाल उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन में चल रही है। सोमवार रात हेड कांस्टेबल ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। महिला के मुताबिक बेगमपुल से वह टेंपो में सवार हुई। टेंपो रजपुरा गांव निवासी सागर चला रहा था। आरोप है कि रास्ते में टेंपो में बैठे मंगेश जायसवाल ने हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़ कर दी और कपड़े खींचने लगा। हेड कांस्टेबल ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

टेंपो में सवार गार्गी स्कूल के निकट रहने वाले प्रशांत और अन्य यात्रियों ने आरोपी को गलत हरकत से मना किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि तुम सबको जान से मार दूंगा। तब तक टेंपो बक्सर चौराहे पर पहुंच गया। टेंपो रुकने पर हेड कांस्टेबल और अन्य यात्री उतरे तो आरोपी झगड़ा करने लगा। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ। गंगानगर पुलिस को भी फोन पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपी का मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed