फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fearful girls said, madam! Knock down these tips

SSP मैडम! इन मनचलों की कमर तुड़वा दो

Wed, 17 Jan 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 17 Jan 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Fearful girls said, madam! Knock down these tips
एसएसपी से मिली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

अश्लील कॉल्स, कॉलेज के आसपास मनचलों का जमावड़ा, रोजाना छेड़छाड़ और कमेंटबाजी से परेशान इस्माइल गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव नेहा गौड़ के नेतृत्व में एसएसपी के पास पहुंचीं। छात्राओं ने एसएसपी से कहा कि मैडम इन मनचलों की कमर तुड़वा दो।

विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि उनके पास कम डिजीट वाले विशेष नंबरों से अश्लील कॉल्स आती हैं। इस तरह की भद्दी कॉल करने वालों को उनके परिजन कई बार धमका चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद भी ये मनचले बाज नहीं आ रहे। इसी वजह से वे काफी मानसिक तनाव में हैं। इन नंबरों पर कॉल बैक करने पर नंबर नहीं मिलता। 
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के पास मार्केट है। कॉलेज गेट और आसपास आवारा युवक खड़े रहते हैं, जो आती-जाती छात्राओं पर कमेंट करते हैं। छेड़खानी का प्रयास किया जाता है। छात्राओं के कालेजों के बाहर महिला पुलिस तैनात होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : आखिर कब तक शोहदों के खौफ में जीती रहेंगी बेटियां, घर से निकलना हुआ दुश्वार

आए दिन की घटनाओं से डर लगता है

Fearful girls said, madam! Knock down these tips
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं के अनुसार जिले में आए दिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। परेशान छात्राएं आत्मदाह तक कर रही हैं। जब से भावनपुर की छात्रा ने आत्मदाह किया है, हमारे कॉलेज की एक छात्रा को उसके परिजनों ने कॉलेज भेजने से मना कर दिया। एक तरफ तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है, दूसरी ओर ये सब हो रहा है। छात्राओं ने महिला सुरक्षा की मांग करते हुए इन घटनाओं को रोकने का अनुरोध किया। 

लेडी सिंघम कहा, सेल्फी भी ली
छात्राओं ने एसएसपी मंजिल सैनी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा भी की। कुछ ने उन्हें लेडी सिंघम तक कहा और उनके साथ सेल्फी ली। उनसे अनुरोध किया कि वे मनचलों की कमर तुड़वा दें ताकि कोई उन्हें परेशान करने की भी ना सोचे। 

साइबर सेल को दिया मामला
एसएसपी ने छात्राओं की बात गंभीरता से सुनी। उन्हें भरोसा दिया कि वे निश्चिंत रहे। मेरठ पुलिस महिला सुरक्षा पर गंभीर है। स्कूल-कालेजों के पास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। फोन कॉल्स का मामला बेहद गंभीर मानते हुए सीओ क्राइम को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कहा कि साइबर सेल से इसकी पड़ताल कराई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed