फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fear of sorcery awe in a cop, do this like traffic control

टोने-टोटके का सिपाही में खौफ, ऐसे करते हैं ट्रैफिक कंट्रोल

Thu, 16 Nov 2017 02:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Nov 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Fear of sorcery awe in a cop, do this like traffic control
टोने-टोटके के सताने का डर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ। शहर का व्यस्ततम ईव्ज चौराहा तंत्र-मंत्र की क्रियाओं के फेर में फंस गया है। यहां रात में तांत्रिक के बताए उपायों पर लोग अंधविश्वास में टोने-टोटके कर जाते हैं। सुबह सिपाही इसके चलते चबूतरे से दूरी बनाकर कोने में खड़ा होकर ट्रैफिक कंट्रोल करता है। 

विज्ञापन


ईव्ज चौराहा पर मौजूद रहने वाला सिपाही या होमगार्ड चबूतरे पर खड़ा होकर ट्रैफिक कंट्रोल करने के बजाय हमेशा चबूतरे से अलग खड़ा नजर आता है। जिस कारण अक्सर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण सिपाही नजर नहीं आता और यहां पर जाम की स्थिति के बीच ट्रैफिक कंट्रोल का सिस्टम गड़बड़ा जाता है। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने जब सिपाही के चबूतरे के बजाय उससे दूरी बनाकर खड़े होने की पड़ताल की तो बहुत ही चौंकाने वाला और अंधविश्वास में फंसा मामला सामने आया। वहां मौजूद सिपाही से जब पूछा गया कि वह चबूतरे के बजाय नीचे खड़े होकर ट्रैफिक कंट्रोल क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने कुछ बोलने के बजाय चौराहे के चबूतरे पर रखे नींबू, मिर्च, सिंदूर, मिठाई आदि की तरफ इशारा कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने बताया कि रोजाना यहां बीच चौराहे के चबूतरे पर रात से सुबह के बीच कोई न कोई इस तरह का टोना टोटका करके चला जाता है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस वाले चबूतरे पर चढ़ने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सीएम योगी के आने से पहले बंद कराईं मीट की दुकानें, देखिए तस्वीरें

कई बार तो पूरा चबूतरा भरा होता है

Fear of sorcery awe in a cop, do this like traffic control
चबूतरे पर टोना-टोटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दिवाली आदि के अलावा कई खास मौकों पर तो इस चौराहे पर तंत्र क्रिया करने वाले बड़ी संख्या में आ जाते हैं। सुबह दिन निकलने पर इस चबूतरे पर हंडिया, उड़द की दाल, लोहे की कील, कोयला, लाल कपड़ा, सिंदूर, सरसों का तेल, धूप, दीपक, नारियल आदि तमाम सामान पड़ा होता है। जिसे अंधविश्वास के चलते हटाने की हिम्मत कोई नहीं करता और पुलिस भी चौराहे से दूर रहने को मजबूर होती है। 

और भी चौराहों पर होती हैं क्रियाएं 
ऐसा नहीं कि सिर्फ ईव्ज चौराहा पर ही तांत्रिक क्रियाएं होती हैं। शहर के और भी कई चौराहे हैं जहां पर तंत्र क्रियाएं नजर आती है। लेकिन यह चौराहा तांत्रिक क्रियाओं के लिए सबसे ज्यादा चर्चित हो चला है। शहर के मुख्य चौराहों में शुमार इस चौराहे पर तांत्रिक क्रियाओं ने ट्रैफिक व्यवस्था यहां पूरी तरह पटरी से उतार दी है। 

पुलिस नहीं मानती अंधविश्वास
सीओ ट्रैफिक संजीव देशवाल का इस संबंध में कहना है कि चौराहे पर टोना-टोटका का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो उसकी जांच कराई जाएगी। सिपाही यदि चौराहे से अलग खड़े होते हैं तो यह व्यक्तिगत मामला हो सकता है। पुलिस इस तरह का अंधविश्वास नहीं मानती।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed