फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fault found in oxygen plant in District Hospital, Rohta CHC

Meerut News: जिला अस्पताल, रोहटा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट में मिली गड़बड़ी

Sat, 14 Sep 2024 05:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Fault found in oxygen plant in District Hospital, Rohta CHC
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट में किए निरीक्षण के दौरान जिला अस्तपाल में ऑक्सीजन पाइप में गड़बड़ी मिली। इसके अलावा रोहटा सीएचसी में स्टेपलाइजर खराब पाया गया। मंडलीय सर्विलांस टीम द्वारा रिपोर्ट सीएमओ को दी गई। मॉक डि्रल के दौरान प्लांट की खपत, मशीन की क्षमताओं की भी जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग के आदेश में मंडलीय सर्विलांस टीम द्वारा शहर के 14 सरकारी अस्पतालों में जांच की गई। इसमें जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के साथ पीएचसी में विभिन्न अधिकारियों के द्वारा जांच की गई। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में वर्ष 2021 में प्लांट लगाया गया। अभी तक प्लांट 2 हजार घंटे चला है। 250 बेड पर आक्सीजन की सप्लाई दी जाती है। वहीं, जिला महिला अस्पताल में 100 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि जिला अस्पताल में पाइपलाइन में गड़बड़ी थी। ऐसे में दो दिन का समय देकर वेंडर को समस्या ठीक करने के लिए आदेशित किया गया है। महिला जिला अस्पताल में प्लांट सही पाया गया। इस दौरान सुदेश कुमार, अभिषेक वालिया आदि रहे।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज में प्लांट की क्षमता जांची

मेडिकल कॉलेज में सर्विलांस अधिकारी डॉ. अजय पंवार की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। अनेस्थिसिया अधिकारी डॉ. विपिन धामा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दो प्लांट हैं, इनसे बच्चा रोग विभाग, जर्नल सर्जरी और अन्य वार्ड में सप्लाई दी जाती है। दोनों आक्सीजन प्लांट की लाइन आपस में जुड़ी हुई हैं। लिक्विड ऑक्सीजन, सिलेंडर, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट यानी तीन माध्यमों से आक्सीजन की सप्लाई की जाती है। जांच के दौरान मशीन कितने घंटे चली, किस महीने आक्सीजन की कितनी खपत रही, आक्सीजन का फ्लो आदि की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
गड़बड़ी सुधारने के दिए आदेश
मॉक डि्रल के दौरान मेरठ के 14 अस्पतालों में सर्विलांस टीम द्वारा जांच की गई। इसमें जिला अस्पताल और रोहटा सीएचसी में गड़बड़ी मिलने पर सुधार के आदेश दिए गए हैं। टीम द्वारा संपूर्ण जानकारी अपलोड की जा रही हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन डेटा और गूगल फार्म आदि के विषय में भी जानकारी दी गई।
- अशोक कटारिया, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed