फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   father says, daugher kill due to unhoronable in villege

पिता बोला.. गांव में हो रही थी बदनामी, गला दबाकर मार दी बेटी

Fri, 07 Aug 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
father says, daugher kill due to unhoronable in villege
श्मशान में किशोरी का जलाया गया शव, पुलिस ने यहीं से अस्थियां कब्जे में लेकर जांच को भेजी। - फोटो : LAWARD
दौराला(मेरठ)। मछरी गांव में ऑनर किलिंग में किशोरी की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि कई बार समझाने के बाद भी बेटी नहीं मान रही थी। वह बार-बार घर से भाग जाती थी। गांव में हो रही बदनामी के कारण उन्होंने गला दबाकर बेटी को मार डाला। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मछरी गांव में योगेश परिवार के साथ रहता है। उसकी बेटी ज्योति (17) का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवक के साथ कई बार घर छोड़कर जा चुकी थी। इससे परिजन परेशान थे। ज्योति 20 जुलाई 2020 को फिर से प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पांच जुलाई को पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी को दिल्ली से बरामद कर लिया था। कोर्ट में ज्योति ने बयान दिया था कि वह युवक को नहीं जानती वह अकेली ही दिल्ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया था। पुलिस हिरासत में पिता योगेश ने बताया कि गांव में हो रही बदनामी के चलते उन्होंने बृहस्पतिवार को बेटी ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वे आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए। अंतिम संस्कार हो चुका था, लेकिन किसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस ने योगेश के घर दबिश दी तो मकान पर ताला मिला और अन्य परिजन फरार मिले। वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

कोर्ट ने दिए थे सुरक्षा के आदेश
कोर्ट में ज्योति ने युवक के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। कोर्ट ने किशोरी परिजनों के सुपुर्द करने के साथ उसकी सुरक्षा का आदेश भी दिया था। इसके बाद भी परिजनों ने मौका मिलते ही किशोरी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने किशोरी के पिता योगेश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि बदनामी के कारण परिजनों द्वारा किशोरी की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। इस मामले में किशोरी के पिता योगेश, चाचा नीरज, माता रेनू व दादा नेपाल व कृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक को लेकर अभी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed