फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   father murder two-and-a-half-year-old innocent daughter in muzaffarnagar, beheaded with shovel at the behest of a tantrik

मुजफ्फरनगर: पिता ने ढाई साल की मासूम बेटी की दी बलि, तांत्रिक के कहने पर फावड़े से गर्दन काटकर की हत्या

Mon, 20 Apr 2020 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Apr 2020 11:40 AM IST
सार

पुलिस ने हत्यारोपी पिता और तांत्रिक को किया गिरफ्तार, शव बरामद किया

विज्ञापन
father murder two-and-a-half-year-old innocent daughter in muzaffarnagar, beheaded with shovel at the behest of a tantrik
आरोपी पिता - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम देते हुए एक पिता ने तांत्रिक के कहने पर अपनी ढाई साल की बेटी की बलि दे दी। हत्यारोपी पिता ने रात में मासूम बेटी की फावड़े से गर्दन काट कर हत्या कर दी और शव को जमीन में दफना दिया।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मृतका की मां ने ककरौली थाने पर जाकर हत्यारोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पिता और उसके साथी तांत्रिक को गिरफ्तार कर दोनों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। पिता का कहना है कि घर में क्लेश रहता था और बेटी उसके पास नहीं आती थी, इसलिए तांत्रिक के कहने पर उसने यह हत्या की है।
विज्ञापन


सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने बताया कि मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी वाजिद पुत्र खुर्शेद अपनी पत्नी रिहाना और 5 बच्चों के साथ यहां ककरौली थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा स्थित एक भट्टे पर पथेर का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के रसीदनगर निवासी इरफान पुत्र रफीक भी भट्टे पर ही श्रमिक है, जो तांत्रिक भी है। रविवार रात में वाजिद ने अपनी ढाई साल की सबसे छोटी बेटी तरन्नुम की गला दबाकर और बाद में फावड़े से गर्दन काट कर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को वही भट्टे के पास जमीन में दबा दिया। देर रात को बेटी की हत्या की जानकारी मिलने पर रिहाना ने ककरौली थाने पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर अपने पति और उसके साथी इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

सीओ ने बताया कि ककरोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पिता वाजिद और तांत्रिक इरफान को गिरफ्तार कर दोनों के निशानदेही पर जमीन में दबे बालिका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ के अनुसार पूछताछ में वाजिद ने बताया कि घर में क्लेश रहता था और सबसे छोटी बेटी तरन्नुम उसके पास नहीं आती थी।   

इस बारे में बताने पर तांत्रिक इरफान ने इस कार्य को करने के लिए कहा था कि बलि देने से सब ठीक हो जाएगा। उसी के कहने पर खुर्शेद ने इस घटना को अंजाम दिया। सीओ भोपा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed